फोटो 2 झब्बू सैनी, सब्जी विक्रेता।
नांगल चौधरी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार से लागू नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हुआ है। अब पेट्रोल 98.70 और डीजल 91.17 रुपये हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। ईंधन महंगा होने का असर अब आम जनजीवन पर दिखाई देगा। व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं।
वहीं वाहन चालकों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सब्जी और किराना कारोबारियों ने आशंका जताई है कि मंडियों से माल लाने का खर्च बढ़ने से बाजार में महंगाई और बढ़ सकती है।
बॉक्स
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा जिसका सीधा असर सामान की कीमतों पर पड़ेगा।
-अशोक यादव, इलेक्ट्रिशन
बॉक्स
डीजल के दाम बढ़ने से किराया महंगा होगा और सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इससे आमजन की जेब पर भी असर पड़ेगा।
-झब्बू सैनी, सब्जी विक्रेता
बॉक्स
लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। इससे बाजार में खरीदारी पर भी असर पड़ेगा।
-बंटी सैनी, कपड़ा व्यापारी
बॉक्स
डीजल महंगा होने से रोजाना का खर्च काफी बढ़ेगा। ऐसे में अब किराया बढ़ाने की मजबूरी बन सकती है।
-बलबीर सैनी, संचालक, पानी टैंकर