फोटो संख्या:55 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर व अन्य। विज्ञप्ति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को आयोजित पैनल चर्चा में विभिन्न विभागों के 50 से अधिक शोधार्थियों ने सहभागिता की।विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से सात शोधार्थियों ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। चर्चा के दौरान शोध में अनियमितताएं, मानवीय विषयों से जुड़े नैतिक मुद्दे, गोपनीयता संबंधी चिंताएं, नैतिकता एवं सदाचार के अंतर्संबंध, जिम्मेदार शोध प्रकाशन की प्रक्रिया, शोध एवं प्रकाशन नैतिकता बनाए रखने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उभरती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संवाद