फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके मित्तल ने किया रेलवे स्टेशन पर बैंचों का उद्घाटन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी लाला बिशनदयाल मैहता की पुण्यतिथि पर बेंचो के उद्धाटन के दौरान राष्ट्री - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी लाला बिशनदयाल मेहता की पुण्यतिथि पर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर नव निर्मित 10 बेंचों का किया उद्घाटन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष सतीश कुमार मित्तल ने किया। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लाला बिशनदयाल मेहता के परिजनों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इन बैंचों के निर्माण से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी। एसके मित्तल ने कहा कि स्व. बिशनदयाल मेहता जीवन पर्यंत समाजहित के कार्यों से जुड़े रहे।
विज्ञापन

लाला बिशनदयाल मेहता के प्रयासों से ही शहर में महिला कॉलेज का निर्माण हुआ। अपने देहांत से एक सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर महेंद्रगढ़ के डाकघर को नया बनवाने के लिए प्रार्थना की थी। स्व. बिशनदयाल मेहता स्वयं ही टाइप मशीन से पत्र टाइप करके अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहते थे। इस अवसर पर शिवरतन मेहता, कंवर सिंह यादव चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक, सुरेंद्र बंटी प्रधान व्यापार मंडल, प्रधान नवीन मित्तल प्रधान अग्रवाल सभा, मुकेश मैहता प्रधान रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा, रमेश टांक, राजेश गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, स्टेशन मास्टर, आशी टेलर, विजय मैहता, गोपेश मैहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें