करवा चौथ को लेकर खरीददारी करती महिलाएं।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जीवन साथी की दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ 24 अक्तूबर को है। इसकी तैयारियों को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। साथ ही दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक छा गई है। बेशक महंगाई का असर चौतरफा दिख रहा है, लेकिन महिलाएं उत्साह से खरीददारी कर रही हैं, हो भी क्यों, न...आखिर सजना के लिए जो संवराना है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि इस त्योहार से बाजार को रफ्तार मिलेगी। यही कारण है कि सुहागिनों से पहले बाजारों का सोलह शृंगार किया जा रहा है। ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, गिफ्ट, कपड़े, पूजन सामग्री आदि आइटम की दुकानों पर भी भीड़ जुटी रही है। पर्व के नजदीक आते ही बाजार में रौनक लौट आई है। साज-सज्जा से जुड़ी सामग्री की दुकानें जगह-जगह सह रही हैं। करवाचौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवे और सास-ससुर के लिए मीठे करवा भी बिक रहे हैं। हालांकि, महंगाई की मार इन पर भी है। इस कारण महिलाएं बजट के हिसाब से खरीददारी कर रही हैं। कॉस्मेटिक सामान के विक्रेता ने बताया कि करवा चौथ पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। वहीं कपड़ा विक्रेता ने कहा कि बाजार में ग्राहकी बढ़ रही है।
बाक्स:
40 से 250 रुपये तक बिक रहा है करवा:
पिछली बार के मुकाबले सामान काफी महंगा है। मिट्टी का कारवा 40 रुपये से 250 रुपये का है। जबकि पिछली बार कीमत 30 रुपये से 200 रुपये तक थी। ऐसे ही स्टील का करवा 80 रुपये से 3000 रुपये, छन्नी 40 से 100 रुपये की हैं। पूजन सामग्री के पैकेट भी बेचे जा रहे हैं।