फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा के ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Tue, 29 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11सिहमा में पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को भी सिहमा के ग्रामीणों में गुस्सा दिखा। बस स्टैंड पर आतंकवाद और पाक विरोधी नारेबाजी के बाद बाछौद मोड़ सिहमा पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

सिहमा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने बताया कि पाकिस्तान इस तरह की हरकतें करके आतंकवाद को बढ़ावा देता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हम शांतिप्रिय हैं, लेकिन अपनी एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार से आतंकवाद रोधी नीतियों को और कड़ा करने, सीमांत इलाकों पर सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से कठोर दंड देने की मांग की है।
युवा सत्य प्रकाश ने बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने इस निर्मम घटना को अंजाम दिया है। भारत सरकार एक-एक आतंकवादी को नेस्तनाबूद करे और पाकिस्तान को सबक सिखाये। इस दौरान घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर ईश्वर सिंह पंच, बिरेंद्र ,सत्यप्रकाश, अभिषेक, संदीप भगत, विनय, लक्की, विकास भगत, ललित, अजित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें