फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएच 148बी से लॉजिस्टिक हब तक छह लेन सड़क पर लगाए जाएंगे संकेतक

Mon, 13 Oct 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1लॉ​जिस्टीक हब। फाइल फोटो
विज्ञापन
नारनौल। लाॅजिस्टिक हब का कार्य तेज गति से चल रहा है। अब लॉजिस्टिक हब से नारनौल-नांगल चौधरी रोड एनएच 148-बी तक छह लेन सड़क पर संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 67.46 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। लॉजिस्टिक हब बनने से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। दो चरणों में परियोजना पूरी होगी। लॉजिस्टिक हब तक न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से रेल लाइन बिछाने का काम, 220 केवी की स्पेशल बिजली लाइन, नारनौल से नहरी पानी की लाइन, नेशनल हाईवे से संपर्क आदि का कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं।
अब संकेतक के लिए पीडब्ल्यूडी ने 67.46 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। लॉजिस्टिक हब के निर्माण के बाद बड़ी औद्योगिक इकाइयां यहां स्थापित होंगी। एनएच 148 बी से लॉजिस्टिक हब तक छह लेन सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से संबंधित एजेंसी को लिखा जाएगा। अभी सड़क की गारंटी अवधि है। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंसेट
53.28 लाख रुपये से गांवों में होंगे विकास कार्य
पंचायती राज विभाग सात गांवों में 53.28 लाख रुपये से विकास कराएगा। कार्य डी प्लान के तहत होंगे। इनमें सेहलंग गांव में हनुमान बोहरा के घर से हनुमान के घर तक सड़क के पुनर्निर्माण पर 3.32 लाख रुपये खर्च होंगे। उच्चत गांव में अनुसूचित जाति चौपाल में हॉल का निर्माण 7.54 लाख में कराया जाएगा। खैराना में पशु चिकित्सालय की चहारदीवारी और रास्ते का निर्माण 19.48 लाख में किया जाएगा। सिहोर में पंचायत भवन की चहारदीवारी पर 12.72 लाख खर्च होंगे। नांगल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वार से बाबा भैया तक रास्ता का निर्माण 3.37 लाख में करवाया जाएगा। छितरोली में अजीत सिंह के घर से जोहड़ तक नाले का निर्माण 3.31 लाख में करवाया जाएगा। पोता में नाली सहित फिरनी का निर्माण 3.54 लाख में निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

लॉजिस्टिक हब से नारनौल-नांगल चौधरी रोड एनएच 148-बी तक छह लेन सड़क पर संकेतक लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अब टेंडर छूटते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें