कनीना। उपमंडल के गांव सिहोर में बाबा ब्रह्मचारी की स्मृति में मेले तथा खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि बसपा नेता अतरलाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें सिद्धिपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 81 हजार रुपये व उप विजेता रही मोखरा की टीम को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेडर रवि व बेस्ट कैचर प्रदीप रहे जिनको 31 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।
अतरलाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतियोगिताओं से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा प्रतिभाएं निखरती हैं। शहीद अशोक कुमार मेमोरियल क्लब सीहोर के प्रधान देवव्रत ने बताया कि बाबा ब्रह्मचारी की याद में हर वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है।
इस मौके पर उप प्रधान अजय, सचिव सुनील, खजांची नीरज, विकास, विजय, राजबीर सिंह, वीरेंद्र, हरीश सरपंच, सूरजभान सरपंच कुलदीप सरपंच, भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, छाजूराम, रामेश्वर पंच, रामनिवास, दौलतराम, विजय फौजी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।