नारनौल। नारनौल के बीकेएन राजकीय बहुतकनीकी तरफ से सात दिवसीय विशेष वार्षिक एनएसएस शिविर चलाया जा रहा है। एनएसएस इकाई की ओर से पांचवें दिन मंगलवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया तथा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन दोपहर बाद सामान्य अस्पताल से आई मेडिकल टीम ने एनएसएस छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की तथा एनएसएस छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए मार्गदर्शन किया। शिविर के प्रभारी राजेश सैनी, संदीप कुमार, अंजनी कुमार, निर्मला व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।