फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाथेड़ा में श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा

Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा में मंगलवार को श्याम निशान शोभा यात्रा, जागरण, हवन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी अतरलाल ने श्याम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ ध्वजा दिखाकर किया। उन्होंने आयोजन समिति की संयोजक पूनम देवी तथा श्याम भगतों को बधाई दी।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने हारे का सहारा श्याम प्यारा के जयकारों से पूरे गांव को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। डीजे पर भजनों पर नाचते गाते गुलाल अबीर उड़ाते गांव में भक्ति और आनंद का माहौल बना दिया। प्रवीन राणिला और आरती शर्मा की गायन पार्टी ने खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम मंदिर में माथा टेककर मनौती मांगी तथा भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच जर्मन, पूर्व सरपंच दलिप सिंह, भूमिका, प्रियंका, पिंकी, सरस्वती, सरोज, निर्मला, पुष्पा, रेशम देवी, शकुंतला, निर्मला, गुड्डी, भतेरी देवी, कैप्टन सुरेश, मुकेश पंच, विकास, बहादुर सिंह, राजकुमार, महिपाल, राकेश, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें