फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिमांशु का एंगल सेंसर मॉडल चयनित

Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। इंस्पायर अवाॅर्ड माकन का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के छात्र हिमांशु का एंगल सेंसर मॉडल चयनित हुआ। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि कक्षा 9 के हिमांशु ने विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया है। यह पुरस्कार विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

हिमांशु का यह मॉडल एंगल सेंसर तकनीक पर आधारित है, जो मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए विभिन्न कोणों को मापने और विश्लेषण करने में सहायक होगा। इसका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, इंजीनियरिंग और औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें