फोटो नंबर-04श्री अनाथ गोशाला में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधे-राधे के संकीर्तन से गोशाला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह ठाकुर जी की आरती के साथ हुआ। गोशाला कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। गोशाला की परिक्रमा के दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा ढोल-मंजीरों की धुन पर भजनों के साथ झूमते नजर आए।
इस अवसर पर संगठन की ओर से गो माता को हरी सब्जियां खिलाकर गो सेवा की गई। संगठन के सदस्यों ने गोशाला में जल्द ही नई टीन शेड का निर्माण करवाने की घोषणा भी की। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रसाद वितरित किया गया। संवाद