फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने बनाया एकता मंच

विज्ञापन
फोटो 21 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौजूद एकता मंच के सदस्य।स्रोत:कॉलोनीवासी
विज्ञापन
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर के निवासियों ने कॉलोनी की सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एकता मंच का गठन किया है। मंच को पूरी तरह गैर राजनीतिक रखा गया है। इसमें किसी को प्रधान नहीं बनाया गया, बल्कि सभी सदस्य मिलकर इसका संचालन करेंगे।
विज्ञापन

मंच के सूत्रधार गिरीश खेड़ा, अनुपम गौड़ और नारायण दत्त शर्मा ने बताया कि कॉलोनीवासियों को जोड़ने के लिए हर रविवार शाम अलग-अलग स्थानों पर कीर्तन सभा आयोजित की जाएगी। उमा शर्मा, सावित्री देवी, इंदु गौड़ और ज्योति सैनी ने बताया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार, बीरेंद्र सिंह, रोहतास गोयल, श्रीराम दहिया और लाजपत ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं पर हर सप्ताह चर्चा होगी। इसके बाद सभी निवासी मिलकर प्रशासन के सामने समस्याएं रखेंगे।
विज्ञापन

मंच के गठन में गोमती, संगीता शर्मा, शोभा, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, पार्वती, ममता, तारा, सुनीता देवी गुप्ता, ध्रुव और मनोज डहेनवाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें