फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नियमित व्यायाम करना चाहिए

Wed, 12 Mar 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर और स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप प्राचार्य दलीप कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

डॉ. विशु भगवाड़िया ने छात्राओं को बताया कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करना चाहिए। बेवजह तनाव से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल करेंगी। जंक फूड से दूर रहेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न रोहिला, राजेश कुमार, पूजा यादव, समाज सेवी सुभाष शर्मा, पुनीत गांधी और कृष्ण सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें