फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीज आते ही पतंग और मांझे की सजी दुकानें

Tue, 04 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 परशुराम चौक पर पतंग बेचता हुआ दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तीज का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में दुकानें पतंगों से सजने लगी हैं। विभिन्न स्थानों पर पतंग व मांझे के स्टॉल लगे हैं और प्रतिदिन बाजार से 5 हजार रुपये के पतंग व मांझे की बिक्री हो रही है। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली पतंगें ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार मनीष, सोन ने बताया कि बाजार में इस समय छोटी से लेकर बड़ी और विभिन्न डिजाइनों की पतंगें उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कार्टून, प्रिंटेड, प्लेन, चंदीयल, परी, पटीयल और विशेष डिजाइन वाली पतंगें बिक रही हैं।
पतंगों की कीमत 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बच्चे अभी से घरों की छतों पर पतंग उड़ाने का आनंद लेने लगे हैं, जिसके चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाला मांझा 800 से 1000 रुपये तक की कीमत में बिक रहा है। त्योहार के दिनों में इसकी मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है। फिलहाल शहर की सात दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पतंग और मांझा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस बार पतंग और मांझा मुख्य रूप से बरेली और जयपुर से मंगवाया गया है। दोनों शहरों से आकर्षक डिजाइनों और अच्छी गुणवत्ता की पतंगें बाजार में पहुंच रही हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो कारोबार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें