फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशेर कोसिलिया को मिलेगी 2.50 लाख की सम्मान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के लिए विभिन्न सम्मान प्रदान करने के लिए चयनित साहित्यकारों में महेंद्रगढ़ के गांव स्याणा निवासी शमशेर कोसलिया का चयन किया गया है। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पिछले सात वर्ष की अवधि में साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत हिंदी एवं हरियाणवी के लगभग सौ साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले कवि दयाचंद मायना सम्मान राशि 2.50 लाख रुपये के लिए शमशेर निवासी स्याणा का चयन किया गया है। शमशेर ने बताया कि उनके द्वारा आठ पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है जो काफी लोकप्रिय रही है। शमशेर कोसलिया को कवि दयाचंद मायना सम्मान के अलावा विभिन्न रचनाओं के लिए देशभर में 24 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव स्याणा में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शमशेर कोसलिया ने बताया कि यह सम्मान मिलने पर उतनी खुशी नहीं हुई जितनी खुशी लोक आशु महाकवि गुणी सुखीराम जी के नाम से हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा बड़ा सम्मान शुरू होने से होती। उनकी मांग है कि हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा महेंद्रगढ़ जिला के गांव स्याणा के प्रसिद्ध हुए लोक आशु महाकवि गुणी सुखीराम के नाम से बड़ा सम्मान शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें