फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के सामने ही सीवर ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या आम हो गई है। नगर परिषद नारनौल के सामने भी दो दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है जिस कारण नालियों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो गया है। आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बात दें कि शहर में आए दिन कही न कही सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। हालांकि शिकायत मिलने पर विभाग सीवरेज को ठीक भी करता है लेकिन कुछ दिन दोबारा से वहीं समस्या बन जाती है। गत दो दिनों से महावीर चौक से विश्राम गृह सड़क मार्ग पर नगर परिषद नारनौल के सामने सीवरेज ओवरफ्लो हो रही है। जिस कारण नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो सड़क पर जमा हो गया है। मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण सड़क के दोनों तरफ काफी दुकानें है जिससे दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदारों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है लेकिन शनिवार व रविवार का अवकाश होने के कारण समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इससे दुकानदारों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें