फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आशियाने को टूटता देखकर व्यक्ति हआ बेहोश, बच्चे भी लगे बिलखने

विज्ञापन
अपने आशियाने को टूटता देखकर बेहोश हुए व्यक्ति के रोते बच्चे। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में बनाई गईं झुग्गियों पर मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया। मंगलवार को लगभग 400 झुग्गियों को हटाया गया। अपनी टूटती झुग्गी को देखकर एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे देखकर पूरा परिवार बिलखने लगा। परिजनों ने उसको पानी पिलाकर उठाने का प्रयास किया, पर वह होश में नहीं आया। बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं हुडा के एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि पिछले सात-आठ वर्षों से इन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ था। ये सभी संपन्न लोग हैं। इनके पास टीवी, फ्रिज, कूलर, जेसीबी तथा ट्रैक्टर हैं। ये मजदूर नहीं बल्कि ठेकेेदार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सात आठ वर्षों से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों से आकर सेक्टर में पड़ी खाली जमीन पर झुग्गी बनाकर रह रहे थे। यह जमीन हुडा की है, जो स्कूल, पार्क, ग्रीन बेल्ट तथा अन्य गतिविधियों के लिए छोड़ी गई है। इनको हटाने के लिए आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन एवं ग्रीवेंस मीटिंग में शिकायत की हुई थी। उनकी शिकायत पर यह कार्रवाई चल रही है। मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम दूसरे दिन पर झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की। टीम में हुडा के एसडीओ हरि सिंह, जेई गौरव तथा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा आरडब्ल्यूए के प्रधान डॉ. आरएन यादव एवं सूरज अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान टीम ने तीन जेसीबी लगाकर झुग्गियों को तुड़वाया। शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। इस दौरान एक दो झुग्गी वालों ने विरोध भी किया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।
छोटे-छोटे बच्चों ने टूटते देखे आशियाने
हुडा सेक्टर में बनी झुग्गियों में छोटे-छोटे बच्चे भी रहते हैं। वे अपने घर को तोड़ते देखते रहे। उन बच्चों के लिए तो वही आशियाने थे। रात की कड़ाके की ठंड से बचाव इन्हीं झुग्गियों से करते थे। बच्चे कभी प्रशासन को देख रहे थे तो कभी अपने परिजनों को।
विज्ञापन

सेक्टर में लगभग 400 से 500 झुग्गियां हैं। झुग्गी वालों को पहले कई बार झुग्गी हटाने के लिए नोटिस दिए जा चुके थे। सोमवार को 50 झुग्गियों को तोड़ा था। इनमें से कुछ ने तो वापस भी लगा लिया था। आज सभी झुग्गियों को तोड़ दिया गया है। बुधवार को हुडा के प्रशासक भी आएंगे जो सेक्टर के विकास को लेकर मीटिंग करेंगे। उस व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा था। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया था। - हरि सिंह, एसडीओ, हुडा।

अपने टूटते आशियाने को देखते बच्चे। संवाद- फोटो : Narnol

झुग्गी नहीं तोड़ने के लिए प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन करती महिला। संवाद- फोटो : Narnol

अपनी झुग्गी को टूटते देखकर बेहोश हुए व्यक्ति को पानी पिलाते परिजन। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें