फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान देखकर की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड कॉलोनी में पकड़े गए चोरी के आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोपी नेे पूछताछ के दौरान बताया कि वे कोटपुतली राजस्थान से लुधियाना जा रहे थे। वो महेंद्रगढ़ में रास्ता भटक कर रेवाड़ी की तरफ निकल लिए। वहां से आते समय माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ पर गौड कॉलोनी में घुसने पर बंद मकान देख कर इनकी नीयत खराब हो गई। इसके बाद इन्होंने मिलकर मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतीश कुमार नजदीक गैस गोदाम के पीछे गौड कॉलोनी निवासी ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने मकान पर ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। जब कुछ समय बाद वह वापस आया तो उसने देखा कि उसके मकान खुला हुआ है और ताला टूटा हुआ है। मकान के अंदर जाने पर 3 युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मकान का सामान चोरी करके भागने लगे। इनमें एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें