फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में ली गई तलाशी

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17बस स्टेंड पर चैकिंग अभियान चलाती टीम । स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने नारनौल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कमांडो टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कमांडो टीम के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। डॉग स्क्वायड की मदद से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की उपस्थिति को रोकने के लिए पुलिस और कमांडो के जवानों ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर जांच की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें जिले में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत डायल 112 पर या अपने नजदीकी थाना/चौकी में इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें