फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में गर्मी का कहर जारी, दो दिन में किसान एवं अध्यापक की गर्मी से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का कहर जारी है, जिससे लोग बेहाल हैं। गर्मी के कारण पिछले दो दिनाें में दो लोगों की मौत हो चुकी है। दिन भर लू चल रही हैं। तापमान 43 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी के अनुसार अभी लगभग चार-पांच दिन गर्मी के हालात इस प्रकार के ही रहेंगे।
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापक की मौत
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने खड़ी गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों जेबीटी अध्यापक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
लगभग 45 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव धनासरी हाल आबाद सतनाली रोड गांव राजावास स्कूल में जेबीटी के पद पर कार्यरत था। सुबह 8 बजे घर से निकला था। उसके बाद 4 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने गाड़ी में पड़ा हुुआ मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। डॉ. पराग स्वामी ने बताया कि इसकी मौत गर्मी से संभावित है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

-
गर्मी से किसान की मौत
गांव डेरोली जाट में बुधवार को किसान को गर्मी से मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई रणबीर ने बताया कि उसका भाई राजेश (45) निवासी गांव डेरोली जाट ड्राइवर का काम करता है और खेत में रहता है। बुधवार को वह खेत में काम कर रहा था। वह बहुत तेज गर्मी में खेत पर गया तो उसका भाई खेत के डोले के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि राजेश की मौत अधिक गर्मी के कारण हुई है। पुलिस ने वीरवार को मृतक के बड़े भाई रणबीर सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की दो बेटियां है। मृतक ड्राइवरी और खेतीबाड़ी दोनों का कार्य करता था। चिकित्सक प्रदीप यादव ने बताया कि शव बुधवार दोपहर का है। उसकी मौत गर्मी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें