फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लग रहे बिजली कट बढ़ा रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताहभर से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में लू चल रही है वहीं रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन के समय तेज धूप और लू से हो रही गर्मी के कारण कूलर भी नकारा साबित हो रहे हैं। गर्मी का असर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। बढ़ रही गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं जिससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं। एक तो भीषण गर्मी से लोग पहले से ही परेशान हैं, कस्बे में लग रहे अघोषित कट परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। कस्बे के महावीर, रोहताश, प्रीतम, महाबीर, विनोद, राजेश, नवीन आदि अनेक लोगों ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है अघोषित बिजली कट की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी से पहले ही बेहाल हैं ऐसे में दिन और रात को लग रहे बिजली के कट समस्या को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीटी फीडर में सुबह 6 से 7 और शाम को 5 से 6 बजे तक एक-एक घंटे का कट शेड्यूल के अनुसार निर्धारित किया गया है, लेकिन जैसे ही गर्मी का प्रकोप बढ़ा है, अघोषित बिजली कट की संख्या बढ़ती जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है और रात को भी बिजली के लंबे कट लगा दिए जाते हैं जिससे गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें