फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं की पहली पसंद बनी विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रम

विज्ञापन
फोटो नंबर-21राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल। - फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए छात्राओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रवेश पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आंकड़े दर्शाते हैं कि विशेष रूप से विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रम छात्राओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बीएससी लाइफ साइंसेज की 120 सीटों पर 228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार बीएससी फिजिकल साइंसेज की 120 सीटों पर 187 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीए की 800 सीटों के लिए 585 व बीकॉम की 160 सीटों के लिए 98 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शुरू किए गए बीए अंग्रेजी ऑनर्स तथा बीएससी गणित ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए भी शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन दोनों नवीन पाठ्यक्रमों में 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम सबसे अधिक लोकप्रिय बनकर उभरा है। 40 सीटों के मुकाबले 199 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बीबीए में 40 सीटों पर 91, बीएससी लाइफ साइंस में 160 सीटों पर 315 व बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीटों पर 440 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए की 660 सीटों के लिए 819 और बीकॉम की 240 सीटों के लिए 187 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें