फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के साथ आज से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना के कम होते प्रभाव को देखते हुए सरकार क्रमबद्ध तरीके से सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को खोल रही है। इसी कड़ी में एक सितंबर से चौथी व पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों के पास पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसमें स्कूल खोलने से पूर्व कोविड की गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी प्राथमिक स्कूलों में साफ-सफाई, सैनिटाइज करवाने के अलावा अन्य व्यवस्था करने निर्देश दिए गए थे। निदेशालय के आदेशानुसार विभाग ने सभी प्राथमिक स्कूलों को सैनिटाइज करने के अलावा अन्य व्यवस्थाएं कर ली है। इस प्रकार बुधवार से चौथी से पांचवीं तक विद्यार्थी पठन-पाठन के लिए स्कूलों में पहुंचेंगे। इससे पांच माह से सूने पड़े जिले के 459 प्राथमिक स्कूलों में चहल-पहल लौटेगी।
बता दें कि कोरोना के संक्रमण के चलते सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने मार्च 2021 में सभी स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए खोलने की अनुमति दी थी। मगर अप्रैल माह में कोरोना की दूसरी लहर आने के कारण प्रदेश में फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया। कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव के चलते सरकार ने जुलाई में कक्षा 9वीं से 12वीं तक तथा एक सप्ताह बाद कक्षा छठी से 8वीं तक के स्कूल भी खोल दिए थे, लेकिन प्राथमिक स्कूल नहीं खोल गए थे। अब सरकार ने 1 सितंबर से प्राथमिक स्कूलों को चौथी व पांचवीं तक के विद्यार्थियों खोल रही है। इससे बच्चे एवं अभिभावक दोनों खुश हैं।
विज्ञापन

- चौथी-पांचवीं में 11536 बच्चे हैं अध्ययनरत
विभाग के रिकार्ड के अनुसार शिक्षा सत्र 2021-22 में जिले के 459 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें कक्षा चौथी में 5653 तथा कक्षा पांचवीं में 5883 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस प्रकार दोनों कक्षाओं में 11536 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। महीनों से बंद पड़े प्राथमिक स्कूल खुलने से स्कूूलों में दोबारा से चहल-पहल होगी।
- स्कूल में प्रवेश से पूर्व होगी विद्यार्थियों की जांच
निदेशालय के आदेशानुसार बुधवार से स्कूल पहुंचने वाले चौथी से पांचवीं तक के बच्चों की स्कूल के गेट पर ही ऑक्सीजन लेवल के साथ तापमान की जांच की जाएगी। दोनों सही पाए जाने पर ही बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के हाथों को सैनिटाइज करवाने, सामाजिक दूरी के अलावा अन्य नियमों का पालन करना होगा। स्कूल खुलने के दौरान बच्चों की सुरक्षा में पूरी सावधानी बरतनी होगी।
-वर्जन
बुधवार से चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सभी स्कूल मुखियाओं को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में चौथी व पांचवीं कक्षा में 11536 बच्चे हैं। स्कूल खुलने से विद्यार्थियों में खुशी है।---विजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें