फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहर टूटने से स्कूल की गिरी दीवार, 10 एकड़ में खड़ी फसल हुई जलमग्न

Fri, 19 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सतनाली में नहर टूटने से खेत में भरा पानी।
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव नांवां से जिला चरखी दादरी जाने वाले मुख्य रास्ते पर नहर की पुलिया टूटने से एक निजी स्कूल की चहारदीवारी टूट गई व साथ ही 10 एकड़ में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई। इसकी सूचना लोगों ने नहरी विभाग को दी। इसके उपरांत विभाग के अधिकारियों ने शीघ्रता से पहुंचकर पानी रुकवा तथा मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन

खंड की ढाणी तिलोड़ी से जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया की पाइप टूटने से पास ही स्थित एक निजी स्कूल की चहारदीवारी के नजदीक से तेज बहाव से गुजरा। इसके कारण स्कूल की करीब 400 मीटर की दीवार भी गिर गई। स्कूल के निदेशक योगेश शास्त्री ने बताया कि नहर टूटने से 400 फूट की चहारदीवारी टूट गई। साथ ही किसान हजेंद्र यादव की तीन एकड़, श्याम सुंदर व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की करीब छह एकड़ फसलों में पानी भर गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने विभाग उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द मरम्मत करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही दो-दो पुलिया बनाई गई हैं। इन पुलिया के नीचे पाइप लगाई गई हैंए जिसके कारण क्षमता के अधिक पानी होने से नहर टूट गई। वहीं गांव नांवां के सरपंच राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नांवां से जिला चरखी दादरी जाने वाले रास्ते पर बने पुलिया की पाइप लीकेज होने की सूचना उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पूर्व में ही दी थी।
विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि नांवां से जिला चरखी दादरी मुख्य रास्ते पर बने पुलिया के लिए विभाग द्वारा एस्टीमेट बनाए जा चुके हैं। इनके निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को एमबी 3 पर कादमा पावर हाउस से लाइट आती है जबकि एमबी 4 पर बारड़ा पावर हाउस से लाइट आती है। जब बारड़ा पावर हाउस से लाइट का कट लगा तो एमबी 3 पर इसकी जानकारी नहीं मिल सकी जब जानकारी मिली तब तक पानी को कम किया गया जाता तब नहर टूट चूकी थी। इस दौरान पंचायत विभाग से एसईपीओ प्रवीण, नहर विभाग से एसडीओ संजय कुमार, जेई अमन, विक्रम, योगेश शास्त्री, हरिओम सेठ बाली शर्मा, मनीष नांगल माला, लादेन गुर्जर, राजेन्द्र प्रसाद सरपंच नांवां, गोविन्द शर्मा, हजेन्द्र यादव, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें