फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज के खुले मेनहोल में धंसी स्कूल बस, हादसा होने टला

विज्ञापन
सीवरेज के मेनहॉल में धंसी स्कूल बस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी। ढाणी बानियावाली की तरफ जाने वाले रास्ते पर खुले पड़े सीवर मैनहोल में एक निजी स्कूल बस का टायर धंस गया। जिससे बच्चों से भरी बस पलटने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल स्टाफ व लोगों की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। दूसरी ओर हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों को मैनहोल ढकने की याद आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छुट्टी होने के बाद स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए रवाना हुई थी। अभी शहर के ढाणी बानियावाली लिंक सड़क पर टर्न कर रही थी। इसी दौरान सड़क के बीचों-बीच खुले पड़े सीवर के मैनहोल में बस का टायर धंस गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई। जिससे अंदर बैठे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हादसे के बाद चालक ने स्कूल संचालक को सूचना दी। इसके बाद लोगों की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बस का टायर सीवर में धंसने की सूचना मिलते ही नपा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में ढक्कन का प्रबंध मैनहोल को ढका गया। घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने नपा प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकतर मैनहोल पर ढक्कन नहीं, तो कहीं सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
नांगल चौधरी सीवर मैनहोल को ढकने के लिए ढक्कनों की कमी नहीं है। बावजूद मैनहोल खुले रहना गंभीर मामला है। इसके लिए जेई को पत्र लिखकर जल्द ही सभी मैनहोल को सुरक्षित करने के निर्देश दिए जाएंगे। भविष्य में खुले मैनहोल की वजह से कोई हादसा होगा तो जेई की जवाबदेही निर्धारित होगी। -रामपाल, एसडीओ जनवास्थ्य विभाग नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें