महेंद्रगढ़। सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागों से जुडी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने को लेकर सीएससी व अंत्योदय सरल केंद्र पर पहुंच रहे हैं। साइट बंद होने के कारण युवाओं को दर-दर की ठोकरे खाने का मजबूर हो रहे हैं। दस्तावेज नहीं बनने के कारण युवा न सीईटी के लिए आवेदन कर सकता है और न ही शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले ले सकता है।
महेंद्रगढ़ विधानसभा में विभिन्न दस्तावेजों को लेकर 40 से 50 हजार फाइलें नहीं बन रही हैं। इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने में ज्यादा समय लग रहा है। हर सीएससी सेंटर पर 200 से 300 दस्तावेजों की फाइल बनवाने के लिए आ रहे है। 26 मई को साइट बंद हो गई थी, उसके बाद कभी चली तो कभी बंद हो गई।
क्षेत्र की सीएससी पर 300 से अधिक फाइलें ऑनलाइन पडी हैं। इस समय महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। अंत्याेदय सरल केंद्र के प्रभारी कविराज ने बताया 29 मई से साइट नहीं चलने के कारण युवाओं को दस्तावेज नहीं बन रहे है। चंडीगढ़ से पोर्टल पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण यह समस्या आ रही है। जैसे ही कोई मैसेज आएगा वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
पिछले एक सप्ताह से सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण युवाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उसने 156 फाइलों को ऑनलाइन किया हुआ है। जबकि 100 फाइलों पेंडिंग है। युवा बीसीए, बीसीबी, रिहायशी प्रमाण पत्र, ओबीसी, डीएससी बनवाने के लिए फाइल आई हुई है। 26 मई से साइट बंद है। विभाग को इसके लिए अलग-अलग से कोई तरीका निकाली चाहिए, ताकि युवाओं को कोई परेशानी का सामना न करना पडे।
कुलदीप सैनी, साइबर कैफे संचालक
इस समय शिक्षण संस्थान में दाखिले का अवसर चल रहे है। वहीं सीईटी के लिए भी आवेदन किए जा रहे है। सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण युवाओं को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। सुबह से ही उसके पास प्रतिदिन 15 से 20 युवा पोर्टल ओपन की जानकारी लेने के लिए आ रहे है। उसने 24 मई को 80 फाइलें अपलोड की थी। वह भी पेंडिंग में पडी है। वहीं 140 फाइलें अपलोड करनी बाकी है।
प्रदीप सैनी, सीएससी सेंटर संचालक
वह बीसी ए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था। साइट नहीं चल रही है। वह कई बार सीएससी सेंटर पर आकर पूछ चुका हूं। महाविद्यालय में दाखिला लेना है इसकी अंतिम तिथि 12 जून है। ऐसे में साइट नहीं चलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दीपक सैन
बेटे का बीसी ए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था। 28 मई को उसने अप्लाई किया हुआ है, लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है। वह बार-बार पोर्टल शुरू होने की जानकारी प्राप्त कर रहा है।
राजेश जांगड़ा, अभिभावक
सीईटी के लिए आवेदन करना था। उसके लिए वह 29 मई को ओबीसी व रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन किया था, लेकिन सरल पोर्टल नहीं चलने के कारण उसका प्रमाण पत्र नहीं बना है। सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून तक निर्धारित है।
प्रशांत सैनी, युवा
29 मई को ऑनलाइन बीसीबी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उसके आवेदन के साथ भाई व बहन का भी साथ में प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक उसका प्रमाण पत्र नहीं बना है उसे सीईटी के लिए आवेदन करना है।
सचिन, बेरी
फोटो संख्या:73- सीएससी सेंटर पर सरल पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते युवा--संवाद- फोटो : अरुण उर्फ राजू की फाइल फोटो ।
फोटो संख्या:73- सीएससी सेंटर पर सरल पोर्टल शुरू होने का इंतजार करते युवा--संवाद- फोटो : अरुण उर्फ राजू की फाइल फोटो ।