फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव मांडोला की संजु बनी बेस्ट मदर, शीलाबाई द्वितीय व अनिता ने पाया तीसरा स्थान

Wed, 10 Jul 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में सर्वोत्तम माता पु
विज्ञापन
महेंद्रगढ। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को खंड स्तर पर सीडीपीओ कमला देवी सोनी की अध्यक्षता में सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांव मांडोला निवासी संजु कुमारी प्रथम, गांव निहालावास से शीलाबाई द्वितीय व सतनाली से अनिता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोना यादव रही। इस कार्यक्रम में सर्किल स्तर पर रही विजेता माताओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में महिलाओं से टीकाकरण, स्वास्थ्य, आहार, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन पोषण स्तर व देखभाल सहित बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस मौके पर सीडीपीओ कमला देवी सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को चार हजार रुपये, द्वितीय को तीन हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को दो हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इस मौके पर सुपरवाइजर अनिता कुमारी, शिवानी यादव, सुमन बाई, राजबाला, चंचल, सीमा, सुनिता, दर्शन, लिपिक पूनम, देवदार भगत, बिरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें