फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुबई से लौटे नागरिकों समेत तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस वार्ड। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने तीनों के सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई जांच के लिए भेज दिया है। तीनों पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा। इसमें दो युवक दुबई से आए थे और एक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों को सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ गले में खरास की शिकायत है। जिसके बाद दोनों को एहतियात के तौर पर जीएच में बने आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। इसमें दो युवक हाल में दुबई से वापस नारनौल लौटे थे और होम क्वारंटीन थे। दोनों पर हेल्थ विभाग की टीम नजर बनाए थी। उन्हें सर्दी, खासी, गले में खरास और बुखार की शिकायत है। दोनों की यह समस्या अभी भी है। ऐसे में दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर एक युवक हाल में दिल्ली से आया था। उसे भी सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत है। इसलिए तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली पुलिस में तैनात था और मजदूरों के पलायन के दौरान ड्यूटी पर था। उसने दिल्ली के एक अस्पताल में भी दिखाया था। इसके बाद भी उसकी तबीयत खराब चल रही है।
पहले दो संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी
30 मार्च को जीएच में दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसमें एक युवक केरल व दूसरा गुरुग्राम से आया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली थी। अब तीनों के रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक जिले में कोरोना को कोई मरीज नहीं है। अभी तक पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

79 होम क्वारंटीन
जिले में विदेश व बाहर से आए 79 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। जिले में अभी तक 87 ऐसे लोग थे जो विदेश व अन्य जगहों से लौटे हैं। करीब दस लोग ऐसे थे, जो रहने वाले जिले के है, लेकिन अन्य जिलों में होम क्वारंटीन में है। 14 दिन पूरा करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन से छूट मिल रही है। इन पर विभाग की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें