थर्मल स्कैनर के बारे में डीसी को जानकारी देते डॉ. दीपक शर्मा।
- फोटो : Narnol
कोविड-19 को देखते हुए बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए एक निजी कंपनी ने डीसी को 30 इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया है। इसमें से 12 थर्मल स्कैनर जिला स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं।
बखरीजा के प्लॉट नंबर दो पर स्थित त्रिपति विनियोग प्राइवेट लिमिटेड से रोहित मीणा ने कैंप कार्यालय में उपायुक्त जगदीश शर्मा को थर्मल स्कैनर भेंट किए। कंपनी के मालिक बसंत शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को 30 थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए हैं। इस मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के एमडी विकास यादव ने इस कार्य के लिए बसंत शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उपकरण फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शर्मा ने यह उपकरण स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराकर बड़ी सेवा की है। थर्मल स्कैनिंग से शुरुआती जांच करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी सहायता मिलेगी। अब जिले के विभिन्न शेल्टर होम में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने में आसानी होगी।
थर्मल स्कैनिंग किसी भी व्यक्ति के तापमान को नापने का काम करता है। कोरोना वायरस का एक लक्षण तापमान में वृद्धि भी है। अगर हम ऐसे मरीजों का तापमान देखकर पहले ही एकांतवास में रखकर उनकी देखभाल करेंगे तो वायरस फैलने का रिस्क कम होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के तीन जिलों फतेहाबाद भिवानी व पंचकूला में भी इन्होंने थर्मल स्कैनिंग उपकरण मुहैया कराए हैं। रोहित मीणा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को राशन व दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ संजय बिश्नोई व डॉ. दीपक शर्मा मौजूद थे।