कनीना। गांव स्याणा में शिवानी पत्नी मनोज के घर नवजात कन्या प्रिया के जन्म पर परिवार ने छठी समारोह आयोजित कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं बसपा नेता अतरलाल ने नवजात को आशीर्वाद दिया। उन्होंने परिवार की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। परिवार ने बेटों की तरह बेटी की छठी धूमधाम से मनाकर बेटा-बेटी की समानता का संदेश दिया है।संवाद