फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में नवीन और 400 मीटर में हेमंत शर्मा रहे विजेता

विज्ञापन
आकोदा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आकोदा। बाबा साध खेल स्टेडियम आकोदा में प्लांट्स केयर ग्रुप द्वारा 400 मीटर से 1600 मीटर तक दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पाली के नवीन कुमार प्रथम, केलंगा के गौरव द्वितीय व आकोदा के तपिश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर की दौड़ में आकोदा के हेमंत शर्मा ने पहला, जितेंद्र लखेरा ने दूसरा और केलंगा के रवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य जितेंद्र लखेरा ने बताया कि प्लांट्स केयर ग्रुप के युवा सदस्य सुधीर बिट्टू के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोपीचंद, हरिओम, राकेश, महेंद्र, नरेश, सुधीर कुमार, राजेश, यादवेंद्र, दिनेश, सतीश फौजी, जितेंद्र लखेरा, कमल, संजू, जसवंत, कालू आकोदा, अमित, सोनू, नितेश, दीपक, लोकेश सहित खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें