मागों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
- फोटो : Narnol
नारनौल। लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक उपप्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इसके बाद राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के पीए को अपना ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन 28 हजार लागू किया जाए । सफाई के उपकरण उपलब्ध कराए जाए, ड्रेस के 8 हजार रुपये साल का लागू व वेतन हर माह की निश्चित तारीख को लागू किया जाए। मास्क, सैनिटाइजर, साबुन व तेल विभाग द्वारा दिया जाए , मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराए जाए, बेगार लेना बंद किया जाए। ईएसआई, पीएफ व नियुक्ति पत्र पहचान पत्र दिया जाए। बैठक में महेंद्र सिंह , राम पवन कुमार ओमप्रकाश , राजपाल, योगेश, हनुमान, जिले सिह ,अशोक कुमार, प्रकाश सिंह व सुंदर ने बैठक को संबोधित किया ।बैठक के बाद राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर प्रदर्शन कर उनके निजी सचिव रमेश कुमार को मांगों का मांग पत्र सौंपा ।