फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाते से नकदी निकालने के आरोपी से 15 हजार बरामद

Thu, 05 Dec 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी उर्फ मन्नी निवासी सामन पुट्ठी जिला हिसार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पीएनबी के एटीएम बूथ में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की वारदात को अंजाम दिया था।
शिकायतकर्ता रमेश चंद निवासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि वह 19 अक्टूबर को 11.30 बजे हुड्डा पार्क के सामने पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां पर एक व्यक्ति उसके आने से पहले एटीएम में खड़ा था। डेबिट कार्ड बदल कर मशीन में लगा दिया। कुछ देर बाद एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें 17000 हजार और उसके बाद 5 हजार का उसके खाते में से पैसे निकलने बारे में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें