फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जयपुर में आयोजित पांचवीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गांव सिसोठ के दो खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता है। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच कमल और नीरज ने बताया कि 29 नवंबर से एक दिसंबर तक जयपुर में आयोजित पांचवीं कराटे प्रतियोगिता में 15 आयु वर्ग में शुभम चौहान व 12 आयु वर्ग में अनिकेत ने रजत प्राप्त किया है। हाउसिंग बोर्ड कमेटी के प्रधान शमशेर यादव, सचिव नित्यानंद मास्टर, पूर्व कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, मुकेश चौहान, राकेश मास्टर ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ-साथ कोच कमल व नीरज को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर सुभाषचंद, डॉ. कुलदीप, राकेश चोपड़ा, अनूप, अजय चौहान, कृष्ण देवी, कैलाश देवी, संगीता, मंजीत, ललिता, सरिता, शर्मिला पूनम, प्रवीण, रेखा, शांति देवी, हिमांशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें