महेंद्रगढ़ के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ विजेता और टैगोर स्कूल उपविजेता रहा।
वहीं, अंडर-17 में आरपीएस नारनौल ने पहला व एसडी स्कूल ककराला ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ विजेता और यदुवंशी स्कूल सतनाली उपविजेता रहा।
कार्यक्रम में टैगोर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. बीएल यादव और सविता यादव मुख्य अतिथि रहे। सहायक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह, डॉ. हंसराज गुर्जर, खेल पर्यवेक्षक राजेश शर्मा झाड़ली और दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर देती हैं।