रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में नारनौल क्लब डिस्ट्रिक्ट को रनिंग ट्रॉफी अवार्ड से सम्मानि?
- फोटो : Narnol
नारनौल। नारनौल रोटरी क्लब की ओर से किए गए जनहित कार्यों के लिए रोटरी इंटरनेशनल की ओर से दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में रोटरी क्लब नारनौल को सर्वोच्च अवार्ड रनिंग ट्रॉफी से नवाजा गया।
क्लब प्रधान हितेंद्र शर्मा ने बताया कि रोटरी का यह वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इस पर जोन के सभी क्लबों द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनहित कार्यों को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप मित्तल एवं श्रुति मित्तल ने की। कार्यक्रम में रोटरी जोन 3011 के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी क्लबों की ओर से समाज कल्याण एवं उत्थान में किए जा रहे अनेक जनहित कार्यों की समीक्षा करते हुए कोर टीम ने रोटरी क्लब नारनौल को रनिंग ट्रॉफी अवार्ड से सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप मित्तल ने नारनौल क्लब द्वारा चलाए जा रहे मोक्ष वाहन, शीतल जल की वाटर हट, शौचालय, सिलाई सेंटर, समय-समय पर सैनिटाइजर व मास्क वितरण आदि कार्यों की चर्चा करते हुए क्लब को यह सम्मान प्रदान किया। इनके अलावा रोटरी रसोई को संपूर्ण जोन के सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में सुपर एलीट प्रोजेक्ट के खिताब से सम्मानित किया। इसके साथ ही क्लब के जोनल सेक्रेटरी प्रवीण संघी, असिस्टेंट गवर्नर एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रधान हितेंद्र शर्मा, सचिव पारस चौधरी तथा हितेश वर्मा को एलीट डिस्ट्रिक्ट टीम के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नारनौल रोटरी बेलाज की प्रधान संगीता शर्मा, सचिव रेखा रावत को एलीट बेलाज क्लब अवार्ड से नवाजा गया।