फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों की मरम्मत होगी, लगाई जाएगी नई स्ट्रीट लाइट

Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना नगर पालिका की एफसीसी वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें नगर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, पार्कों के रखरखाव और नई लाइटों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में गड्ढों की मरम्मत और अन्य सड़क संरचनाओं की शिकायतों के निवारण के लिए कार्यों को मंजूरी दी गई। नगर परिषद क्षेत्र में 700 नए साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
नगरपालिका क्षेत्र के कान्हा पार्क, गणेश पार्क और सुजान सिंह पार्क का रखरखाव अब टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निजी एजेंसियों को सौंपा जाएगा। बाकी पार्कों की देखरेख नगरपालिका के मौजूदा कर्मचारियों द्वारा की जाती रहेगी।
विज्ञापन

एफसीसी बैठक में यह भी तय किया गया कि एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं कालर वाले जोहड़ पर नई मोटरें इंस्टॉल करने का निर्णय लिया गया, ताकि जलभराव और सफाई से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सके।
नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए कार्य विभाजन का पुनर्गठन किया जाएगा ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें