महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के वार्ड तीन और चार में सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने दोनों वार्डों में कूड़ा उठा कर सफाई की। नगरपालिका के दारोगा राजेंद्र ने बताया कि वार्ड वासियों से आग्रह किया कि वे कूड़ा सड़क पर ना डालें। अपने घर के आसपास सफाई रखें। नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा डालें ताकि आने जाने वाले लागों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। सफाई कर्मियों ने मोहल्ला नीमड़ी नीचे, साईं मंदिर के पास, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला मसानी, मोहल्ला में सफाई की। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में प्रतिदिन कूड़े का उठान और सफाई की जाएगी। इस मौके पर सफाई कर्मचारी सूबेसिंह, सुमित कुमार, बिरजू, रज्जो देवी ने सफाई की।