ककराला से कपुरी जाने वाले रोड का नारियल तोडकर उद्घाटन करते विधायक सीताराम यादव।
- फोटो : Narnol
अटेली विधायक सीताराम यादव ने कनीना से ककराला होते हुए कपूरी जाने वाले रास्ते का पूजा करके विधि विधान से शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ एक्शन पीडब्ल्यूडी सज्जन सिंह, पीडब्ल्यूडी जेई भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। 6.20 किलोमीटर लंबी 18 फुट चौड़ी इस सड़क का उद्घाटन किया। विधायक सीताराम यादव ने वहां मौजूद गांव के लोगों की समस्याएं सुनी उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज यादव, सतवीर सेहलंग, सुंदर यादव सुंदरह, थानसिंह भोजावास मंडल अध्यक्ष, सतीश जैलदार प्रधान नगर पालिका कनीना, निगरानी कमेटी के चेयरमैन मुनीलाल शर्मा, कृष्ण सरपंच ककराला, राजेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र पूर्व सरपंच इसराना, मीडिया प्रभारी दीपक वशिष्ठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश वशिष्ठ, रोशनी देवी, प्रताप, उमेद सिंह महामंत्री, ओमवीर नंबरदार रसूलपुर और सुरेश अत्री बाघोत आदि मौजूद रहे।