महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी की मुख्य सड़क एक साल से बदहाली के आंसू रो रही है। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि एक साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को बीच से खोदा गया था लेकिन काम पूरा होने के बाद इसे दोबारा दुरुस्त करना नगर पालिका भूल गई।
वहीं दूसरी तरफ इस 100 मीटर की सड़क गड्ढे बने हुए हैं। शहर के प्रमुख मंदिर मोदाश्रम में लोग पूजा के लिए इसी मार्ग से गुजरते है। लोगों का कहना है कि एक साल से टूटी सड़क के निर्माण और मरम्मत की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
मोहल्लावासियों ने कई बार इस समस्या के बारे में नपा को मौखिक रूप से शिकायत दी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बॉक्स
खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और बुजुर्गों के लिए तो यह रास्ता चलना तक मुश्किल हो रहा है। नपा को इस सड़क का निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
-गोपेश मेहता, राहगीर
बॉक्स
टूटी सड़क के कारण दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। इस सड़क पर 50 से अधिक मकान है। लोग श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है तब उनको इस गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है।
-पुरषोत्तम, मोहल्ला शेरागुवाड़ी
- वर्जन:
शीघ्र टेंडर लगाकर इस सड़क का नव निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से शहर में सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क को भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता
फोटो संख्या:64 गोपेश मेहता