फोटो संख्या:65- मोहल्ला पड़ाव में मार्ग निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण करते वार्ड पार्षद अशोक
- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।
महेंद्रगढ़। दस वर्षों से मोहल्ला पड़ाव से सांई मंदिर तक बदहाल मार्ग से अब आमजन को निजात मिलेगी। नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू करवा दिया गया है।
वार्ड नंबर तीन पार्षद अशोक सैनी व वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी ने बताया कि 10 वर्षों से करीब 300 मीटर मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की ओर से करीब 9 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग बनने से करीब पांच हजार लोगों को काफ मदद मिलेगी।
बता दें सांई मंदिर से मोहल्ला पड़ाव तक जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर पाइप लाइन डालने से तोड़ा गया था। इसके बाद से अभी तक इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मोहल्लावासियों की ओर से इस मार्ग को बनवाने के लिए बार-बार मांग उठाई जा रही थी। नगर पालिका के अधिकारियों ने मोहल्लावासियों की मांग को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तीन माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
-
वर्जन.
करीब 9 लाख रुपये से मोहल्ला पड़ाव से सांई मंदिर तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 300 मीटर सड़क पर सीमेंटेड टाइल लगाई जाएगी। करीब तीन माह में मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।- नवदीप, जेई, नगर पालिका