फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांई मंदिर से पड़ाव मोहल्ला तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

Sun, 02 Feb 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- मोहल्ला पड़ाव में मार्ग निर्माण कार्य के दौरान  निरीक्षण करते वार्ड पार्षद अशोक - फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दस वर्षों से मोहल्ला पड़ाव से सांई मंदिर तक बदहाल मार्ग से अब आमजन को निजात मिलेगी। नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन पार्षद अशोक सैनी व वार्ड नंबर चार के पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी ने बताया कि 10 वर्षों से करीब 300 मीटर मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की ओर से करीब 9 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग बनने से करीब पांच हजार लोगों को काफ मदद मिलेगी।
बता दें सांई मंदिर से मोहल्ला पड़ाव तक जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर पाइप लाइन डालने से तोड़ा गया था। इसके बाद से अभी तक इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मोहल्लावासियों की ओर से इस मार्ग को बनवाने के लिए बार-बार मांग उठाई जा रही थी। नगर पालिका के अधिकारियों ने मोहल्लावासियों की मांग को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तीन माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन.
करीब 9 लाख रुपये से मोहल्ला पड़ाव से सांई मंदिर तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 300 मीटर सड़क पर सीमेंटेड टाइल लगाई जाएगी। करीब तीन माह में मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।- नवदीप, जेई, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें