फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चितलांग-देवास पंप हाऊस के पास नहर में नहाने गए 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। लगभग चार घंटे बाद डेड बॉडी को नहर से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव देवास निवासी राहुल (18) मंगलवार को लगभग 12 बजे अपने चार-पांच साथियों के साथ चितलांग-देवास पंप हाउस के बीच नहर पर नहाने के लिए गए थे। इस दौरान राहुल का पैर फिसल गया जिससे वह नहर में डूब गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की। शव के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार विजय कुमार पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली तथा फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। इस मौके पर थाना प्रभारी सतबीर सिंह भी पहुंचे। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने भी नहर में शव की तलाश की। बाद में गोताखोरों को बुलाया गया। लगभग चार बजे पंप हाउस के पास शव ऊपर आ गया था। इसके बाद उसे बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक राहुल के दादा ओमप्रकाश के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मृतक राहुल दो भाई बहनों पर एक भाई था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें