फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ से भरे कैंटर से नशीला पदार्थ उतार कर ले जाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये कीमत के पकड़े गए गांजा मामले में पुलिस ने सोमवार की रात को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को सतनाली क्षेत्र से और एक आरोपी को तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया जहां पर उनको दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस कैंटर ड्राइवर सहित पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अभी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर ही सही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 18 मई को सतनाली थाना की पुलिस टीम ने लावारिस खड़े कैंटर से 17 क्विंटल 12 किलोग्राम 760 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया था। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी। नशीले पदार्थ से भरे कैंटर को चालक पहले ही छोड़कर फरार हो गया था। मामले की छानबीन करते हुए सतनाली पुलिस ने मामले में श्रीचंद निवासी मंडियाली की ढाणी, सुंदर निवासी मंडियाली की ढाणी, संदीप निवासी बारडा और नवीन वासी तोशाम को गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने चारों आरोपियों को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेेश किया जहां पर न्यायाधीश ने उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अवैध नशीले पदार्थ के बारे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान मामले में संलिप्त अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।
कैंटर से पहले भी उतार लिया गया था गांजा
उक्त मामले में कैंटर चालक रवि को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला था। पूछताछ के दौरान कैंटर चालक ने बताया कि कैंटर से कुछ नशीला पदार्थ उतार लिया गया था। जो मामले की गहनता से छानबीन करते हुए सतनाली थाना की पुलिस टीम ने चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान बताया कि वह मुख्य आरोपी अजीत के साथ कैंटर से नशीला पदार्थ उतार कर ले गए थे। जो इन लोगों ने कैंटर से कुछ नशीला पदार्थ उतार कर अजीत की कैंपर में रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें