फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जींद रैली की तैयारियों की समीक्षा, जिम्मेदारी सौंपी

Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
रैली को लेकर बैठक में मौजूद ओपीएस सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला महेंद्रगढ़ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान सुरेंद्र यादव की अध्यक्षा में संपन्न हुई। इसमें 11 फरवरी की जींद रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस दौरान सबसे पहले सुधीर धनखड़ जिला संगठन सचिव की माता के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात बैठक का आयोजन किया गया। जिला महासचिव अशोक यादव ने कहा कि सभी ब्लॉक से बसों की व्यवस्था की गई है जो कि नारनौल में प्रात साढे 7 बजे पंचायत भवन के सामने से, नांगल चौधरी में सवा 7 बजे बीडीओ आफिस के सामने से, अटेली में 7:30 बजे पॉवर हाउस नजदीक पुराना बस स्टैंड से, कनीना में पावर हाउस नजदीक मॉडल संस्कृति स्कूल से सुबह 7:45 बजे तथा महेंद्रगढ़ से पॉवर हाउस नजदीक राव तुलाराम चौक से सुबह 7:45 बजे से बस चलेंगी। सीहमा व सतनाली से भी साधनों की व्यवस्था की गई है, जो सभी बसें 152 डी से बुचावास टोल प्लाजा से एकत्रित होकर चलेंगी। जिला प्रधान ने कहा कि यह रैली कर्मचारी इतिहास की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है, इसको कर्मचारियों के सभी संगठनों, सभी विभागों व समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इस रैली में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय सरकार को लेना पड़ेगा अन्यथा कर्मचारी वोट फोर ओपीएस करने को मजबूर होंगे तथा हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य हंसराज ने कहा कि इस रैली के प्रति कर्मचारियों में बहुत जोश है तथा महेंद्रगढ़ जिले से हजारों साथी जींद रैली में जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. योगेश यादव, रमेश सोनी, सुनील जांगड़ा, पंकज जांगड़ा, भवानी संकर, मनोज सोलंकी, सुनील कुमार, उमेश शर्मा, जितेंद्र डांगी, राजसिंह यादव, मनीष कुमार, ग्यारसी लाल, योगेंद्र कुमार व डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें