फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संदीप ने मैराथन रेस वॉक में जीता सोना

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- दिल्ली में  आयोजित चैंपियन​शिप में स्वर्ण  पदक विजेता ​खिलाड़ी संदीप  कुमार अन्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे महेंद्रगढ़ के संदीप कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संदीप ने पुरुषों की 42.195 किलोमीटर मैराथन रेस वॉक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दूरी 3 घंटे 19 मिनट 52 सेकंड में पूरी की।
विज्ञापन

जाट रेजिमेंट में सूबेदार संदीप कुमार ने इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। मध्य प्रदेश के विश्वेंद्र सिंह ने 3 घंटे 21 मिनट 11 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता। वहीं, एसएससीबी के रेशम मिधुन ने 3 घंटे 22 मिनट 46 सेकंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
पंजाब के राजनप्रीत सिंह 3 घंटे 24 मिनट 50 सेकंड के साथ चौथे और उत्तराखंड के संदीप सिंह 3 घंटे 27 मिनट 37 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे। हरियाणा के खजान सिंह ने 3 घंटे 34 मिनट 5 सेकंड का समय लेकर सातवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में चर्चित रेस वॉकर राम बाबू सहित पांच खिलाड़ी रेस पूरी नहीं कर सके। राम बाबू फिनिश लाइन से करीब पांच किलोमीटर पहले हट गए।
खेल प्रेरक एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने संदीप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेना की जिम्मेदारियों के साथ खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना संदीप की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से महेंद्रगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें