फोटो 10: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिलते प्रतिनिधि व अन्य। स्रोत: प्रवक्ता
मंडी अटेली। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मिलने क्षेत्र के प्रतिनिधि पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दिलीप सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक युवाओं के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी और आए दिन होने वाले पेपर लीक के मामले हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
ऐसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाना जरूरी है और वांगचुक का आंदोलन इसी दिशा में एक प्रयास है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाएगी ताकि स्थिति सामान्य हो सके।
इस दौरान मार्केटिंग सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के पूर्व हलका अध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ पूर्व सांसद डॉ. उदित राज व ऑल इंडिया केसीसी के उपाध्यक्ष रमेश यादव भी मौजूद रहे। संवाद