फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली क्षेत्र के 11 गांवों के कच्चे रास्ते होंगे पक्के

विज्ञापन
विधायक सीताराम यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत अटेली विधानसभा क्षेत्र में 11 गांवों के कच्चे रास्ते पक्के करवाने के लिए स्वीकृत हुए हैं। इसकेलिए जल्द ही टेंडर छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

अटेली विधायक सीताराम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को इन गांवों के रास्तों को पक्का करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इन पर 3 करोड़ 77 लाख की अनुमानित राशि खर्च होगी। ये सभी रास्ते 16 फुट के होंगे। विधायक ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास परियोजना के तहत 11 गांवों केेे 10.051 किलोमीटर टाइल्स रोड बनेंगे। स्वीकृत होने वाले रास्तों में अटेली खंड के गांव सैदपुर से उनिंदा, ताजपुर से भीलवाड़ा, गढ़ी रूथल से गिरधरपुर, चंदपुरा से हुडिय़ा, उनिंदा से सलीमपुर, मोहम्मदपुर से गढ़ी रूथल, कारिया से कटकई, सीहमा ब्लॉक में सुरानी से गुवानी तथा कनीना ब्लॉक में झाड़ली से खेड़ी, झिंगावन से भोजावास व सिहोर से भलावसीम रास्ते इंटरलॉकिंग के बनेंगे। इससे पहले भी अटेली विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में मार्केटिंग बोर्ड व दूसरी योजनाओं के तहत रास्ते बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें