फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली कस्बे में 23 साल बाद फिर से रामलीला का मंचन शुरू हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली कस्बे में 23 साल बाद फिर से मंगलवार रात्रि को रामलीला का मंचन अटेली के झंडा चौक पर शुरू हुआ। श्री शिव रामलीला समिति के सदस्य की ओर से अटेली कस्बे में 23 साल पहले रामलीला करने वाले स्थानीय पात्रों ने अभिनय किया। रामलीला का शुभारंभ रामलीला कमेटी के पूर्व प्रधान व मार्केट कमेटी के पूर्व उपप्रधान भगवानदास गोयल ने किया। मंच संचालन विजय पाल रोहिल्ला ने किया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद अजय मुदगिल ने बताया अटेली के झंडा चौक पर रामलीला के पहले दिन रावण, मेघनाथ व कुंभकरण का जन्म का मंचन हुआ। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी दशरथ का अभिनय कर रहे है, वहीं राम का रोल उमेश शर्मा कर रहे है। इसके अलावा अशोक गुप्ता, वेदप्रकाश, राजबीर शर्मा, पवन शर्मा सहित कस्बे 20 से 25 व्यक्ति पारंपरिक परिधान व वेशभूषा के साथ रामलीला में अपना रोल अदा करेंगे। रामलीला का मंचन रात्रि 8 से 11 बजे तक होगी। इस मौके पर गौरव गर्ग, योगेंद्र शर्मा, कमलेश सैनी, सुनिल शर्मा अपनी प्रस्तुती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें