फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विश्व के आराध्य हैं : अतरलाल

Sat, 25 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13कलश यात्रा का शुभारंभ करते अतरलाल। स्वयं
विज्ञापन
मंडी अटेली। खेड़ी तलवाना गांव के राम मंदिर में आठ दिवसीय संगीतमय रामकथा शुरू हुई। शुभारंभ पर शुक्रवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ समाजसेवी अतरलाल व कथावाचक आचार्य दास मोहित ने भगवा झंडा दिखाकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतरलाल ने कहा कि राम विश्व के आराध्य देव हैं। उनकी कथा से समाज में प्रेम, करुणा, सद्भावना, त्याग, तपस्या, परोपकार व भाईचारा की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कथा आयोजन के लिए ग्रामवासियों का धन्यवाद किया। आचार्य दास मोहित ने बालकांड की कथा सुनाते हुए राम की बाल लीलाओं का संगीतमय बखान कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर पकंज, धूमसिंह, सुखपाल सिंह, औमप्रकाश, रामबीर सिंह, रामनिवास व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें